Hindi News / सीएम नीतीश के पुत्र निशांत ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा, कार्यकर्ताओं...

BIHAR NEWS : सीएम नीतीश के पुत्र निशांत ने विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Edited By:  |
bihar news bihar news

गयाजी:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को गयाजी पहुंचे. जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान वे शहर के प्रसिद्ध सीताकुंड पिंडवेदी एवं विष्णुपद मंदिर गए,जहां धार्मिक विधि विधान से उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. स्थानीय पंडा के द्वारा उन्हें पूरे विधि विधान से पूजा-पाठ कराया गया.

मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि पहली बार विष्णुपद मंदिर आए हैं. काफी अच्छा लगा है. पौराणिक कथा से जुड़ी हुई इस मंदिर का इतिहास है. तीर्थ से जुड़ा हुआ यह मंदिर है. यहां आकर काफी अच्छा लगा है.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--