BIHAR NEWS : रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस का भव्य उत्सव, कार्यकर्ताओं का देखने को मिला जोश

Edited By:  |
bihar news bihar news

DARBHANGA : इस वर्ष रामनवमी के साथ भाजपा का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस विशेष अवसर पर राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने हिन्दू राष्ट्र के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा रामनवमी के शुभ अवसर और भाजपा स्थापना दिवस के साथ यह दिखाता है कि हमारा देश हिन्दू राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। वहीं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्र निर्माण के लिए जुटे हुए हैं, इस बार बिहार चुनाव में 200 सीटों का लक्ष्य लेकर हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं और हमारी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना है।

दरभंगा में भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर जिला पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया और पार्टी के मंत्री, सांसद तथा कार्यकर्ताओं ने इसे विशेष रूप से मनाने के लिए हर बूथ स्तर पर उत्सव आयोजित किया। धर्मशिला गुप्ता ने आगे कहा रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस का यह संयुक्त अवसर हमारे देश की धर्मनिष्ठा और विकास की दिशा को प्रदर्शित करता है, आज पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साही है और हम सभी मिलकर हिन्दू राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं। इस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण साफ देखा जा सकता है और वे प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।