BIHAR NEWS : TRE-4 में 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की संभावना, 2 हजार सीटें बढ़ने के संकेत, गणित-विज्ञान में सबसे ज्यादा रिक्तियां
पटना :बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानीTRE-4को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.TRE-4में34हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना है. वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से32,388पदों पर भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी जा चुकी है. अब जिलों से मांगी गई अतिरिक्त रिक्तियों को इसमें जोड़ने के बाद पदों की संख्या34हजार से अधिक होने की उम्मीद है.
जानकारी के अनुसार, TRE-3के बाद सरकारी स्कूलों में खाली रह गए शिक्षकों के पदों का ब्योरा सभी जिलों से मांगा गया है. शिक्षा विभाग ने14विषयों में रिक्त सीटों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है. इनमें गणित,विज्ञान,कॉमर्स,बंगला,मैथिली,ललित कला,नृत्य,श्रवण बाधित,दृष्टिबाधित समेत दिव्यांग,भोजपुरी और अन्य विषय शामिल हैं.
सबसे ज्यादा रिक्तियां गणित,विज्ञान और कॉमर्स विषयों में सामने आने की संभावना है. विभाग को जिलों से रिक्तियों की जानकारी मिलने के बाद इन पदों कोTRE-4की भर्ती में जोड़ा जाएगा. इससे पहले भेजी गई अधियाचना में कक्षा1से5तक के लिए3,847,कक्षा6से8के लिए8,563,कक्षा9और10के लिए3,877तथा कक्षा11और12के लिए16,101शिक्षकों के पद शामिल हैं.
बिहार के सरकारी स्कूलों में करीब1.06लाख शिक्षक कार्यरत हैं. इसके बावजूद9वीं से12वीं तक कई विषयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है. विभाग का कहना है कि जिलों से प्राप्त नई रिक्तियों के आधार परTRE-4में पदों का संशोधन किया जाएगा. इससे हजारों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का अवसर बढ़ सकता है.TRE-4के अभ्यर्थियों की नजर अब अंतिम रिक्तियों की घोषणा पर टिकी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





