BREAKING NEWS : बिहार सरकार ने जारी की नई प्रभारी मंत्रियों की सूची, 35 मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

Edited By:  |
bihar news bihar news

PATNA : बिहार सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस आदेश के तहत कुल 35 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उद्देश्य जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी, प्रशासनिक कार्यों में सुधार और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। राज्यपाल के आदेश पर जारी यह अधिसूचना 25 अप्रैल 2025 को जारी की गई है, इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ये नियुक्तियां जिलों के प्रभारी मंत्री-सह-जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में की जा रही हैं।

जारी की गई सूची के मुताबिक बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को दो जिलों (पूर्णिया और नालंदा) का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। साथ ही ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

मंत्री अशोक चौधरी को दो जिलों का प्रभार दिया गया है। उन्हें सीतामढ़ी के साथ-साथ जहानाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया, नितिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज और जयंत राज को रोहतास का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके साथ ही मो. जमा खान को किशनगंज, रत्नेश सादा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, सुरेन्द्र मेहता को बांका, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर, संजय सरावगी को बेगूसराय, डॉ. सुनील कुमार को गया, जिवेश कुमार को नवादा, राजकुमार सिंह को शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद को शिवहर, विजय कुमार मंडल को सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इस नई नियुक्ति का उद्देश्य जिलों में कार्य निष्पादन की समीक्षा, योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान को सुनिश्चित करना है। प्रभारी मंत्री अब संबंधित जिलों में नियमित दौरा करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं पर नजर रखेंगे। साथ ही जिलों में सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे।