Hindi News / वैशाली में जिला वासियों ने DM वर्षा सिंह और SP शुभांक मिश्रा को...

BIHAR NEWS : वैशाली में जिला वासियों ने DM वर्षा सिंह और SP शुभांक मिश्रा को किया सम्मानित

Edited By:  |
bihar news bihar news

हाजीपुर : वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा को मंगलवार को स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने बुके, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

डीएम वर्षा सिंह को प्रतिष्ठित‘राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड’ मिलने पर जिले वासियों ने विशेष रूप से सम्मानित किया है. वहीं एसपी शुभांक मिश्रा का वैशाली जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में स्वागत किया गया.

इस मौके पर लोगों ने कहा कि डीएम वर्षा सिंह ने‘जियो नन्हीं परी’ अभियान के जरिए वैशाली का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है. यह पहल हमेशा याद रखी जाएगी. समाजसेवियों ने कहा कि बेटियों को बचाने और सशक्त बनाने के लिए चलाया गया यह अभियान मिसाल बन गया है.

डीएम वर्षा सिंह ने सम्मान के लिए जिलेवासियों का आभार जताया. एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था और बेहतर जनसेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी.

वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट--