BIHAR NEWS : पूर्णिया और सीमांचल से लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल बने मंत्री, समर्थकों में खुशी
पूर्णिया : बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. गुरुवार को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. इसमें पूर्णिया और सीमांचल से मंत्री लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है. इसको लेकर पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में खुशी की लहर है.
पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह के आवास पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी और जश्न मनाया.
मंत्री लेसी सिंह के समर्थक और जदयू नेता रंजीत पासवान, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुजम्मिल हसन ने कहा कि सीमांचल से मंत्री लेसी सिंह आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ली हैं. वहीं दिलीप जायसवाल को भी इस बार फिर मंत्री बनाया गया है. इससे पूर्णिया और सीमांचल में काफी खुशी है. मंत्री लेसी सिंह ने पहले भी अपने मंत्री पद पर रहते हुए अच्छा काम की है और उम्मीद है कि इस बार और अच्छा मंत्रालय मिलेगा.
पूर्णिया से अमित कुमार की रिपोर्ट--





