दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने दरभंगा के अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन दाखिल किया.

भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने दरभंगा के अलीनगर सीट से किया नामांकन

नामांकन से पहले मैथिली ठाकुर ने नवादा स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया. नामांकन में भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर और एमएलसी सुनील चौधरी साथ थे. नामांकन के बाद मैथिली ठाकुर ने अलीनगर को आदर्श नगर बनाने की बात कही. उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. नामांकन सभा में भाजपा के कई नेता मौजूद रहे.

भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने दरभंगा के अलीनगर सीट से किया नामांकन