बिहार BJP की नई कोर कमिटि : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर कमिटि से बाहर, डिप्टी सीएम तारकिशोर समेत कई नए लोगों को मिली जगह

Edited By:  |
BIHAR BJP KI NAYE KORE KAMITI ME NAYE LOGO KO MILI JAGAH,CP THAKUR BAHAR BIHAR BJP KI NAYE KORE KAMITI ME NAYE LOGO KO MILI JAGAH,CP THAKUR BAHAR

PATNA:-BJP ने बिहारकी नई प्रदेश कोर कमिटी और चुनाव समिति का गठन कर दिया है ।इस कमिटि में कई नए सदस्यों का चयन किया गया है जबकि कई पुराने और दिग्गज नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है।बिहार की इस नई कोर कमिटी में 18 सदस्य और चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इसके अलावा नई कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं,जबकि प्रदेश चुनाव समिति में दो आमंत्रित और एक पदेन सदस्य हैं।

भाजपा की इस नई कमिटि में 44 फीसदी नई लोगों को जगह दी गई है,जबकि कई पुराने चेहरे को जगह नहीं मिल पाई है।नए सदस्यों में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,शाहनवाज हुसैन,जनक राम,सम्राट चौैधरी नवल यादव,राजेन्द्र गुप्ता,भिखू भाई दलसानिया एवं हरीश द्विवेदी हैं,वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर और भाजपा के पूर्व बिहार प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री भपेन्द्र यादव अब इस नई कमिटि में नहीं हैं।

नई कोर कमिटी के सदस्य
बिहार बीजेपी की नई कोर कमिटी में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम रेणू देवी, पूर्व केन्द्रय मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडे, सैयद शाहनवाज हुसैन, भिखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव, जनक राम, सम्राट चौधरी और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है जबकि इस कमिटि में विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र जी और हरीश द्विवेदी हैं।

प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश चुनाव समिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम रंजन पटेल, जनक राम के अलावा पदेन सदस्य लाजवंती झा, विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र और हरीश द्विवेदी हैं।


Copy