देवघर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल गुरुवार को देवघर पहुंचे. वहां जिला के भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया.
बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गुरुवार को देवघर पहुंचने पर बाबा बैद्यनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से झारखंड की तरक्की, यहाँ का अत्यधिक विकास, लोगों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो और सभी देशवासियों का कल्याण हो, इसकी कामना की.
परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि झारखंड के लोगों को इसी राज्य में रोजगार मिले,झारखंड सरकार को शिक्षा,स्वास्थ्य और यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर पर विकास करने की बहुत आवश्यकता है.
