MADHUBANI:-बिहार के मधुबनी मे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है.पुलिस ने 3 युवती और 5 युवक को आपत्तिजनक हलात में हिरासत में लिया है.



मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कोर्ट चौक के पास स्थित रामा रेस्ट हाउस में कार्रवाई हुई है.दरअसल बैंक डकैती के प्रयास करने के आरोपी के रेस्ट हाउस में छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी.इस सूचना के बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार और बेनीपट्टी की डीएसपी नेहा कुमारी व बेनीपट्टी के थाना अध्यक्ष सीताराम साह के साथ कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस को सेक्ट रैकेट का पता चला.पुलिस ने मौके से ही महिला ,5 युवक को आपत्तिजनक हालत में पाया जिसके बाद पुलिस ने रेस्ट हाउस के संचालक समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.अब इनलोगों से पूछताछ की जा रही है.