BIG NEWS : नरकटियागंज में पेड़ से लटका युवक और युवती का शव बरामद, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
नरकटियागंज: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से है जहां नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में एक युवक और युवती का शव एक ही दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ मिला है. दोनों शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी है. यह घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के पास एक बगीचे की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
दरअसल यह मामला सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के पास स्थित एक बगीचे का है,जहां स्थानीय लोगों ने युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ देखा. खास बात यह रही कि दोनों के शव एक ही दुपट्टे से लटके हुए थे. इस घटना को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि युवक और युवती की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं,तो कुछ लोग इसे आत्महत्या की घटना बता रहे हैं. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है. जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
नरकटियागंज से अजय पाण्डेय की रिपोर्ट--





