Hindi News / वैशाली में सरकारी वाहन में हल्का सा छू जाने पर महनार BDO ने...

BIG NEWS : वैशाली में सरकारी वाहन में हल्का सा छू जाने पर महनार BDO ने कार सवार को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Edited By:  |
big news big news

वैशाली: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है जहाँ महनार प्रखंड में तैनात बीडीओ का कथित थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीडीओ पर आरोप है कि सरकारी गाड़ी को हल्का सा टच हो जाने के बाद अधिकारी ने एक युवक को सड़क पर ही कई थप्पड़ जड़ दिए. युवक माफी मांगता रहा, पैर पड़ता रहा. लेकिन साहब का गुस्सा शांत नहीं हुआ.

बताया जा रहा है कि महनार प्रखंड में तैनात बीडीओ की सरकारी गाड़ी को एक कार सवार युवक की कार छू गई. बस फिर क्या था. अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक माफी मांग रहा है… पैर पकड़कर गिड़गिड़ा रहा है… लेकिन साहब सुनने को तैयार ही नहीं हुए. युवक को एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए. इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है. फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट---