Hindi News / जमुई में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 छात्रा की मौत, आक्रोशित...

BIG NEWS : जमुई में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By:  |
big news big news

जमुई : बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां एनएच 333 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 छात्रा को कुचला जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतक दोनों लड़की मंदिर में पूजा कर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH- 333 गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा रतनपुर निवासी दिनकर सिंह के पुत्री और विकास सिंह की भतीजी है. मृतक दोनों छात्रा मंदिर से पूजा कर घर जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--