पटना : बड़ी खबर पटना से है जहां रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास यूनियन बैंक के सामने पैसा जमा करने आए भारत फाइनेंस के कर्मी से अपराधियों ने 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. कर्मी को पैसा लूटने के क्रम में हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया. इसके बाद अपराधियों ने पैसा से भरा बैग लेकर फरार हो गया. घटना के बाद लोगों ने घायल कर्मी को हॉस्पिटल भेज दिया. घटना के बाद मौके पर रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष और सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार पहुंच कर जांच में जुट गई है.
BIG NEWS
