पलामू : बड़ी खबर पलामू से जहां मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के पास बीती रात पीसीआर वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद आज सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रेडमा चौक स्थित सड़क को जाम कर दिया है. मौके पर पुलिस पहुंची है.
बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के समीप बीती रात 10 बजे के करीब पीसीआर वैन द्वारा टक्कर से बाइकसवार संजय कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह रेडमा चौक सड़क को जाम कर दिया. रोड जाम की वजह से बड़ी छोटी वाहन का परिचालन रुका हुआ है और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रही है.
