मुजफ्फरपुर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में दिनदहाड़े चार अपराधियों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान विरोध करने पर दुकानदार धर्मेंद्र सर्राफ को अपराधियों ने हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया .

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की है. वारदात के दौरान अपराधियों ने दुकानदार धर्मेंद्र सर्राफ के साथ मारपीट की और हथियार के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि लूटे गए आभूषण या नकदी की सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है. वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

लूटे गए सामान और नकदी की पूरी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है. एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार