कटिहार : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां रेलवे मेंटेनेन्स ट्रॉली और अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के बीच टक्कर हो गई है. हादसे में मेंटेनेन्स ट्रॉली में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 रेलकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद घायल रेलकर्मी को कुर्सला पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन लालगढ़ से डिबरुगढ़ जा रही थी. सेमापुर और काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे मेंटेनेन्स ट्रॉली और अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के बीच अचानक टक्कर हो गई. दुर्घटना में एक रेलकर्मी की मौत हो गई. वहीं 3 रेलकर्मी घायल हो गये. घटना के बाद घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए कुर्सला पीएचसी भेज दिया गया जहां तीनों का इलाज जारी है. वहीं कटिहार-बरोनी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.
कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--
