रांची:इस वक्त की बड़ी खबर रांची से जहां आज सुबह अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा टोली में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी बिरसा मुंडा ने अपने चाचा घोघाल मुंडा की सोए हुए अवस्था में ही दाऊली से मारकर जान ले ली. हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हत्या करने के दौरान मृतक की बेटी ने बिरसा को देख लिया. जिस कारण बिरसा ने मृतक की बेटी की भी हत्या करने के लिए उसे दौड़ाया लेकिन वह भागने में सफल रही.

घटना के बाद पुलिस पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है. वहीं पुलिस ने मृतक केशव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.