Hindi News / सारण में निगरानी टीम ने डोरीगंज थाने के SI मोहित कुमार को 9000...

BIG BREAKING : सारण में निगरानी टीम ने डोरीगंज थाने के SI मोहित कुमार को 9000 घूस लेते पकड़ा

Edited By:  |
big breaking big breaking

छपरा: इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिला से सामने आ रही है,जहां निगरानी विभाग की टीम ने डोरीगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मोहित कुमार को9000रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है.

जानकारी के अनुसार,मोहित कुमार पर लंबे समय से रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही थी. इसी आधार पर एक विशेष टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान मौके से नकदी भी बरामद की गई है,जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.

इस कार्रवाई के बाद आरोपी दारोगा से गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई और पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है. शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है,जिससे मामले के और खुलासे हो सकते हैं.

इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता के बीच पुलिस की छवि को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.