Hindi News / PLFI नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर और ससुराल में छापेमारी, मार्टिन का...

BIG BREAKING : PLFI नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर और ससुराल में छापेमारी, मार्टिन का जीजा हिरासत में

Edited By:  |
big breaking big breaking

खूंटी: बड़ी खबरझारखण्ड के खूंटी से है जहां पुलिस ने पीएलएफआई के कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर एवं ससुराल में छापेमारी की है. पुलिस ने तलाशी के दौरान कई सामान भी जब्त कर लिये हैं. हालांकि पुलिस ने नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. छापेमारी के बाद पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा के जीजा को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मार्टिन के बहनोई से पूछताछ कर रही है.

नक्सली मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. बता दें कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा संगठन की कमान संभाल रहा है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही है. दशकों तक सुप्रीमो दिनेश गोप के साथ रहने वाला कुख्यात पीएलएफआई नक्सली मार्टिन केरकेट्टा कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया,लेकिन देर रात सूचना मिली कि वह अपने घर या ससुराल में है.

इसी सूचना के आधार पर तोरपा डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने गुमला जिले के रनिया और कामडारा पुलिस की टीम के साथ उसके चुआटोली स्थित घर और टांगराटोली स्थित ससुराल में रेड की. घरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने कई सामान बरामद किए. पुलिस ने पूछताछ के लिए नक्सली के बहनोई को हिरासत में लिया है और उसके ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--