Hindi News / निगरानी टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के लिपिक सतीश कुमार को 20...

BIG BREAKING : निगरानी टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big breaking big breaking

रोहतास: बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां निगरानी विभाग के टीम ने जिला सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिविल सर्जन कार्यालय सासाराम के बाहर हुई है.

बताया जा रहा है कि संझौली के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुनीता कुमारी ने स्थानांतरण के लिए घूस दे रही थी. तभी निगरानी विभाग ने आरोपी लिपिक सतीश कुमार को धर दबोचा. सीएस कार्यालय में कार्यरत लिपिक सतीश कुमार ने बताया कि हर्बल निर्टवक व्यवसाय से जुड़े राशि लेने के मामले में गुमराह कर निगरानी को सूचना देकर यह कार्रवाई बदले की भावना से करवाई गई है. बहरहाल सीएस कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को निगरानी विभाग ने पटना ले गई जहां अगली कार्रवाई जारी है.