Hindi News / लखीसराय में ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ाया, गुप्त सूचना पर छापेमारी...

BIG BREAKING : लखीसराय में ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ाया, गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम

Edited By:  |
big breakig big breakig

लखीसराय : बड़ी खबर लखीसराय से है जहां लोगों की भीड़ ने पुलिस के हाथों से गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया. पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव का है.

दरअसल पिपरिया थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने गुप्त सूचना पर फरार चल रहे पथुआ गांव निवासी इंदल भगत को गिरफ्तार करने पहुंचे जहां ग्रामीणों की भीड़ ने थानाध्यक्ष से आरोपी इंदल भगत को छुड़ा लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ ने थानाध्यक्ष के हाथों से गिरफ्तार इंदल भगत को छुड़ा रहा है. जबकि थानाध्यक्ष के हाथ में पिस्टल भी दिख रहा है. इसके बावजूद भीड़ के सामने थानाधिकारी की कुछ नहीं चली और ग्रामीण आरोपी इंदल भगत को छुड़ा लिया. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया इंदल भगत पर मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज हैं जिसमें फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर उसे पथुआ गांव से गिरफ्तार किया लेकिन भीड़ ने छुड़ा लिया.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट --