लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां एसीबी की टीम ने LRDC कार्यालय में पदस्थापित पेशकार विपिन एक्का को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.



बताया जा रहा है कि ACB पलामू की टीम ने LRDC कार्यालय में पदस्थापित पेशकार विपिन एक्का को 5 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. गिरफ्तारी की कार्रवाई से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया है.