भाभी की आशिक़ी में हैवान बना शख्स : पत्नी को मौत के मुंह में धकेल , भरी जवानी में किया बुरा हाल

Edited By:  |
BHABHI KI AASHIQI ME HAIWAN BANA SHKHS, PATNI KO DIYA NASHEELA INJECTION BHABHI KI AASHIQI ME HAIWAN BANA SHKHS, PATNI KO DIYA NASHEELA INJECTION

बक्सर : आशिक मिजाजी में इंसान हर रिश्ते को तार-तार कर जाता है। हुस्न की दीवानगी में कैसे एक इंसान हैवान बन जाता है इसकी तस्वीर सामने आई है बिहार के बक्सर से जहां एक पति ने अपनी भाभी से नाजायज रिश्तों की खातिर सात फेरों को भूलकर अपनी पत्नी को मौत के मुंह में धकेल दिया। वहीं इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद आरोपी परिवार समेत फरार बताया जा रहा है।


भरी जवानी में किया बुरा हाल

मामला ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि जीजा उसकी बहन को नशे की दवा और इंजेक्शन देते थे। जिसकी वजह से 26 साल की उम्र में उसकी हालत 90 की बुजुर्ग जैसी हो गई। उसने बताया कि जीजा का अपनी भाभी से अफेयर था। मेरी बहन इसका विरोध करती थी। इसलिए उसकी ऐसी हालत कर दी । उसने बताया कि 8 महीने से ससुराल वाले लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। 27 जून को वो बिहटा के एक घर से मिली। उसकी हालत बेहद खराब थी। आननफानन में परिवार उसे इलाज के लिए उसे बनारस ले गया था। बुधवार को उसे परिवार बनारस से लेकर लौटा है। आगे बताया कि 11 मई को हमने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पति समेत ससुराल वाले फरार हैं।


डॉक्टर का क्या कहना है

चौसा के पीएचसी प्रभारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादा नींद की गोली देने और खाना-पीना नहीं देने से भी मरीज की हालत ऐसी हो सकती है। बाजार में कुछ ऐसे इंजेक्शन भी उपलब्ध हैं। हो सकता है कि महिला को ऐसे ही इंजेक्शन दिए गए हों।


पुलिस का क्या कहना है

मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने कहा कि FIR उदवंतनगर थाने में दर्ज हुई है, हालांकि इस मामले में बक्सर एसपी के निर्देश पर उन्होंने महिला के बच्चे को उसके ससुराल के पैतृक घर जगदीशपुर से रेस्क्यू किया और महिला को सौंप दिया है।


Copy