पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि बेउर जेल में छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है। अचानक हुई इस छापेमारी में फरार IPS आदित्य कुमार के करीबी अभिषेक अग्रवाल के पास से 4G मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। यह जालसाज ने एडीजी और केंद्रीय गृह सचिव बन कर अधिकारियों से जेल में सुविधाओं की मांग कर रहा था।
बता दें कि मंगलवार को बेउर जेल में अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बेउर थाने में आरोपी अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीँ बेउर जेल प्रशासन पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं कि जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल कब और कैसे पहुंच गया।
बेऊर सेंट्रल जेल में बंद टाइल्स कारोबारी अभिषेक अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी मिल रही है कि पूर्व जेलर रामानुज को उसने ही सस्पेंड कराया है। यह बताकर अधिकारियों को डराने की कोशिश कर रहा था। अभिषेक अग्रवाल इन दिनों बेउर जेल में बंद है और वहां जेल में अपनी दबंगई दिखा रहा है। छापेमारी के दौरान जब प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिली तो जेल के बड़े अफसर भी दंग रह गए हैं। जेल के कर्मचारियों से लेकर सीसीटीवी कैमरा और फिर जेल के कई कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
