Begusarai:-जिले की बखरी पुलिस द्वारा जलावन की चोरी मामले को एसपी ने गलत बताया है और दुकानदार के बेटे द्वारा गलत वीडिये वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही है.इस मामले पर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरी की बात पूरी तरह से गलत है.

एसपी के मुताबिक पुलिस ने लकड़ी दुकानदार से बिल देकर रात में लकड़ी खरीदी थी लेकिन लकड़ी दुकानदार महेश्वर शर्मा का पुत्र ललित शर्मा ने गलत तरीके से वीडियो में बोलकर वायरल किया है, क्योंकि ललित शर्मा का अपने पिता के साथ विवाद रहता है और पिता के द्वारा ललित शर्मा पर 4 मुकदमा भी दर्ज कर रखा है। इसी को लेकर ललित शर्मा पुलिस की छवि खराब करने के लिए वीडियो में चोरी की बात बोलकर वायरल किया है।

ये भी पढे: --पुलिसवाला बना चोर ! : कड़कड़ाती ठंढ में BEGUSARAI पुलिस का जलावन चोरी करते VIDEO हुआ वायरल..

https://klnk.in/9f6444

एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बखरी डीएसपी चंदन कुमार से पूरे मामले की जांच कराई है जिसमें नये तथ्य सामने आयें है. पुलिस 280 रुपया देकर लकड़ी की खरीदारी की थी लेकिन दुकानदार के पुत्र के द्वारा गलत तरीके से वीडियो वायरल किया गया है, पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी