पूर्व विधायक के बेटे ने दिखाई ठसक : घोड़े पर बैठ की ताबड़तोड़ फायरिंग, SP ने दिया जांच का आदेश

Edited By:  |
begusarai me shadi me tabdtod firing begusarai me shadi me tabdtod firing

बेगूसराय : इन दिनों हर्ष फायरिंग का एक वीडियो बेगूसराय जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में पूर्व विधायक के बेटे ने ठसक दिखाने के लिए घोड़े पर बैठकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीँ मामला संज्ञान में आते ही SP ने जांच का आदेश दे दिया है।


मामला बखरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक शादी समारोह के दौरान घोड़े पर बैठकर एक व्यक्ति लगातार बंदूक से फायरिंग कर रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से हर्ष फायरिंग कर रहा व्यक्ति बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम का पुत्र बताये जा रहा है। हालांकि अब तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि अब यह मामला पुलिस प्रशासन की नजरों में भी आ गया है और इस पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


एसपी बेगूसराय योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर हथियार अवैध हुआ तो भी जेल जाना तय है और अगर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की जा रही है तो हथियार का लाइसेंस भी रद्द किया जाएंगा। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसके पहले भी हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं, जिस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की गई है।