बगहा : खबर है बगहा से जहां कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट से मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में 6 लोगों के घायल हो गए है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि कुश्ती प्रतियोगिता जहां आयोजित की जा रही थी उसके पास एक पुल पर भी कई लोग खड़े होकर कुश्ती देख रहे थे। अफरा-तफरी की स्थिति होने के बाद जान बचाने के लिए लोगों ने पुल से ही नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गये और दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

अपडेट जारी