Hindi News / कहा-अपने स्वार्थ हेतु कांग्रेस ने संविधान के साथ जितना छेड़छाड़ किया, उतना किसी...

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कहा-अपने स्वार्थ हेतु कांग्रेस ने संविधान के साथ जितना छेड़छाड़ किया, उतना किसी ने नहीं किया

Edited By:  |
Reported By:
babulal marandi ne congress per sadha nishana babulal marandi ne congress per sadha nishana

देवघर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवघर में गुरुवार को संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद समेत जिले के सभी कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए.

संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. भाजपा ने निर्णय लिया है कि देशभर में संविधान के विषय में लोगों को सामान्य जानकारी हो. इसके लिए पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संविधान की गहरी जानकारी लेते हुए लोगों के बीच जाकर उन्हें संविधान की जानकारी देगी. खासकर संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कांग्रेस पार्टी द्वारा अपमान को उजागर करने की बात भी बतलाई.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस संविधान की कॉपी लेकर पिछले डेढ़- दो साल से ये पार्टी संविधान का बहुत बड़ा रक्षक औऱ हितैषी बन रही है लेकिन वास्तविकता इससे उल्टा है. बाबूलाल ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने संविधान के साथ जितनी बार छेड़छाड़ किया है उतना किसी ने नहीं किया है. शुरू से ही कांग्रेस पार्टी रिज़र्वेशन के विरोधी रही है. लेकिन अब ये लोग संविधान की कॉपी साथ लेकर घूमते हैं और भाजपा के ऊपर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हैं कि भाजपा संविधान समाप्त करने जा रही है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान की गौरवपूर्ण यात्रा इतनी अच्छी है कि भारत जैसी डेमोक्रेसी जो दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी. ऐसा यहाँ का संविधान है. इसलिए देश के हर लोग स्वतंत्रता प्रेमी है. बाबूलाल ने कहा कि वे लोगों को कहा करते हैं कि इस देश में 36 करोड़ देवी देवता है और कई अवतार भी इसी धरती पर पैदा हुए. इस पवित्र भूमि पर देवता भी जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं. बाबूलाल ने कहा कि इसके पीछे का कारण यह है कि जो भी व्यक्ति इस भारत भूमि पर तप,परित्याग या परोपकार करते हैं वो नर से नारायण बन जाते हैं. ऐसा सिर्फ भारत देश में ही है.

कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा कांग्रेस ने बापू और बाबा साहेब का अपमान करने का भी आरोप भाजपा पर लगा रहा है कि भाजपा द्वारा बापू,अंबेडकर और संविधान का नामोनिशान मिटाया जा रहा है. इन दिनों कांग्रेस द्वारा पूरे राज्य में जय बापू,जय भीम,जय संविधान अभियान चलाया जा रहा है. खासकर संविधान की रक्षा के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा जा रहा है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो भक्ति कांग्रेस द्वारा संविधान की रक्षा में दिखाया जा रहा है और लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. ऐसे में एक बंगला कहावत कहते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अति भक्ति चोरेर लक्षण यानी जो बहुत अधिक भक्ति दिखा रहा हो तो उसके मन में चोर हो सकता है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 3 चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह पिट चुकी है. देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है. तब राहुल गांधी जगह ढुंढ रहे हैं कि संविधान के नाम पर कहीं जगह मिल जाये. बाबूलाल ने कहा कि जब तक भाजपा है तब तक कांग्रेस को जगह नहीं मिलने वाली है. अब कांग्रेस अतित की वस्तु हो गयी है. इस बार 99 तक पहुँचे हैं. लेकिन इसका चक्कर बहुत खराब होता है.