बाढ़ के बहाने बिहार सरकार पर निशाना : गिरिराज सिंह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, राहत काम में कोताही देख बरसे

Edited By:  |
Reported By:
baadh ke bahane bihar sarkaar par nishana baadh ke bahane bihar sarkaar par nishana

बेगूसराय : सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 4 दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं। उन्होंने गंगा के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में आये जिले के 8 प्रखंड का दौरा किया। इलाके का निरीक्षण करने के दौरान इलाके में बाढ़ राहत काम में कोताही देख बिहार सरकार पर खूब बरसे।

गिरिराज सिंह ने अपने बेगूसराय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को बेगूसराय स्थित बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद जल्द से जल्द पहुंचाने का आश्वासन दिया। इलाके का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन इसका परमानेंट सोल्युशन अबतक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आज बेगूसराय का आधा हिस्सा जहां बाढ़ से प्रभावित है वही आधा हिस्सा से ज्यादा सुखार से ग्रसित है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच बचाव और राहत कार्य नहीं चल रहा है। बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव का परिचालन, भोजन की व्यवस्था ,पशु के लिए चारे की व्यवस्था समेत हर संभव मदद की जरूरत है लेकिन सरकार का ध्यान कहीं और है। गिरिराज सिंह ने बताया कि एसडीओ से बात कर पशु चारे की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।


Copy