Hindi News / अंचल प्रशासन ने 20 मई तक बोधगया मठ जमीन खाली करने का दिया...

अवैध जमीन कब्जा के खिलाफ प्रशासन सख्त : अंचल प्रशासन ने 20 मई तक बोधगया मठ जमीन खाली करने का दिया आदेश

Edited By:  |
awaidh jamin kabja ke khilaf prashasan sakhta awaidh jamin kabja ke khilaf prashasan sakhta

बोधगया: बिहार के गया जिले में बोधगया मठ की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहने वाले लोगों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद बोधगया अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर20मई तक जमीन खाली करने का आदेश दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक जमीन खाली नहीं करने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसारबोधगया पुल के समीप स्थित बोधगया मठ की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था. गया प्रशासन ने करीब35लोगों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस ऐलान के बाद शुरू हुई है,जो उन्होंने1मई को बोधगया मठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया था. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार में मठ और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसकी शुरुआत बोधगया से होगी.

बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य स्वामी विवेकानंद गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन बोधगया मठ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा है. उन्होंने कहा कि बोधगया में कॉरिडोर और सौंदर्यीकरण योजना के तहत मठ परिसर के बाउंड्री के पास रिवर साइड इलाके को खाली कराया जा रहा है,जहां भविष्य में म्यूजियम का निर्माण प्रस्तावित है.

वहीं दूसरी ओर,नोटिस पाने वाले लोग प्रशासन से कुछ और समय देने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय की आवश्यकता है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट