NAWADA :नवादा में बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया है। नवादा के मेसकौर थाना क्षेतर के पवई गांव में बालू तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए CHC मेसकौर में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि ढाढर नदी से बालू तस्करी की सूचना पर मेसकौर थाना के पुलिस जवान पवई बालू घाट गये और बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जिसके बाद बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर बालू लदे डाला को छोड़ कर ट्रैक्टर का इंजन को लेकर बेखौफ चलते बने।

अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने मेसकौर प्रखंड के पवई गांव पुलिस टीम पहुंची थी, जहां बालू माफियाओं ने बालू उठाने वाले बेलचा से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है।