Ranchi:-2022 में 800 मी. में स्वर्ण पदक एवम खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 में 1500 एवम 800 मी. में स्वर्ण पदक जीत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की पहली एथलीट आशा किरण बारला बनी है.

खेल एवम युवा मामले,भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश एवम दिल्ली में आयोजित 5वी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पयर्टन,कला, संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के अधिनस्थ भाग कुवैत एशियन यूथ एथलेटिक्स 800 मी. की स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय एथलीट आशा किरण बारला ने आशा के अनुरूप भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 5वी खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 अपने दुसरे इवेंट्स में भी 2:07.37 सेकेंड के साथ 800 मी. में स्वर्ण पदक जीती।

सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की पहली एथलीट आशा किरण बारला बनी..

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा,उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , चीफ डी मिशन उमेश लोहरा , मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार,खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह एथलेटिक्स प्रशिक्षण योगेश प्रसाद राजू साहू ने पदक विजेता आशा किरण बारला एवम इनके कोच आशु भाटिया , प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी