ARARIA:-ब्रेकिंग खबर सीमाचल के अररिया से है..यहां के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की गोली मार हत्या कर दी गई है.


अहले सुबह हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई .परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने आज सुबह विमल के घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया और ज्यों ही वे ज्योंहि घर का दरवाजा खोले,तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


अररिया में अखबार के पत्रकार की हत्या,सरपंच हत्याकांड में थे गवाह..


यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित घर का है।इससे दो साल पहले इनके सरपंच भाई की इसी तरह बदमाशों ने हत्या कर दी थी।जिसमे वह मुख्य गवाह था और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।कारण बदमाशों द्वारा कई बार गवाही नहीं देने से रोका था,बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान इन्होने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी।

अररिया में अखबार के पत्रकार की हत्या,सरपंच हत्याकांड में थे गवाह..

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया है.मृतक विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.