अब शर्मसार हुआ अररिया : घर से खींचकर युवती से दुष्कर्म, इलाके में सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
araria me nalalig se samuhit dushkarm araria me nalalig se samuhit dushkarm

अररिया : खबर है बिहार के अररिया से जहां नाबालिग लड़की से दो युवको के द्वारा दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि युवको ने लड़की को घर से खींचकर वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।


मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक नाबालिग को घर से खींच कर बगल के खेत मे ले जाकर दोनों युवको ने दुष्कर्म किया। और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में खेत मे छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए। घरवालों ने जब घर मे लड़की को नही देखा तो खोजबीन के दौरान लड़की बगल के खेत मे बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों ने आननफानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लड़की की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।


वहीं फ़ारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।


Copy