PATNA :इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि BPSC TRE 3.0 का आंसर की बिहार लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। क्लास 1 से 5 तक की आंसर की आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है लिहाजा अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ ही अभ्यर्थी इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/Notices/NB-2024 पर जाकर भी BPSC TRE 3.0 की आंसर की चेक कर सकते हैं। बड़ी बात ये है कि अभ्यर्थी 2 सितंबर से 5 सितंबर तक साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

