मधुपुर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मधुपुर के रेलवे फुटबॉल मैदान में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे और गोड्डा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट की अपील करेंगे । अमित शाह मधुपुर के कालिपुर टाउन मैदान में हेलिकॉप्टर से आएगे और सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है । अमित शाह की सभा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है और सुरक्षा के चाक चौबंद इन्तजाम किए गए हैं।
JHARKHAND NEWS
अमित शाह की मधुपुर में चुनावी सभा

- #झारखंड
- #loksabha election 2024
- # Jharkhand Loksabha Candidate
- #Jharkhand Politics
- #Jharkhand Loksabha Election 2024
