अमित शाह की रैली को तेजस्वी ने बताया 'कॉमेडी' शो : कहा- बिहार की जनता को डराने आए थे गृहमंत्री

Edited By:  |
amit shah ki rally ko tejashwi ney bataya comedy show amit shah ki rally ko tejashwi ney bataya comedy show

PATNA- उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीमांचल में अमित शाह की रैली को कॉमेडी शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें तो लग नहीं रहा था कि वह गृह मंत्री के रूप में बोल रहे थे या भाजपा नेता के रूप में। वह क्या लग रहे थे हम नहीं बता सकते। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कहा कि क्या अमित शाह बिहार के लोगों को डराने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कल ही कहा था कि वह आ रहे हैं और वह सिर्फ उल्टा पुल्टा बोलने आएंगे। आज उनको जंगल राज दिख रहा है। 8 साल क्या कर रहे थे।

नीतीश और लालू पर पूर्णिया की सभा में बरसे अमित शाह

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 2014 में भी नीतीश कुमार ने हम लोगों का साथ छोड़ा था। परिणाम स्वरूप उनको सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर जीत मिली। ना घर के रहे ना घाट के। 2024 का चुनाव आने दीजिए सब कुछ पता चल जाएगा। इस बार भी बिहार की जनता उन्हें जबरदस्त जवाब देगी। साल 2024 और 2025 में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

पूर्णिया में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जैसे ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी वैसे ही यहां क्राइम की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक तरह से कहा जाए तो बिहार में जंगलराज की सरकार काम कर रही है। मैं बिहार की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या बिहार में जंगलराज की सरकार बनी रहनी चाहिए। क्या बिहार में हत्या और अपहरण कराने वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार का समर्थन चारा घोटाले का आरोपी लालू कर रहे हो उसे कैसे जानता राज कहा जा सकता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया की सभा में 31 मिनट तक नीतीश और लालू पर बरसे। शुरुआत में नारों की धीमी आवाज पर उन्होंने कहा कि लालू के पेट में दर्द समझ में आता है आप लोगों को क्या हुआ है। सीमांचल जिलों में आया हूं तो लालू और नीतीश के पेट में दर्द होने लगा है। वे कह रहे हैं कि झगड़ा करवाएंगे। मैं कहता हूं कि ये काम आप लोग करते हैं, मेरी जरूरत नहीं है।

पूर्णिया रैली मैं लालू यादव को नसीहत देते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू जी नीतीश कुमार से सावधान रहिएगा। क्या पता आपको भी धोखा दे दे और कांग्रेस के साथ चले जाएं। अमित शाह ने कहा कि मेरे आने से नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है। मैं सीमांचल की जनता को कहना चाहता हूं आप मोदी के भारत में है। सीमांचल भारत का हिस्सा है, आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। बिहार में भले सत्ता परिवर्तन हो चुका है, लेकिन देश में अभी भी मोदी का शासन है। साल 2024 में भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ सत्ता वापसी करेगी। आप लोगों को 2025 के इलेक्शन में जंगलराज की सरकार को उखाड़ फेंकना है और अकेले बीजेपी को बहुमत देना है।

बिहार सीएम पर अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया। प्रतिष्ठित समाजवादी को जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा दिया। जॉर्ज का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए. उसके बाद लालू जी के साथ कपट किया। अमित शाह ने लालू यादव को नसीहत भी दी।


Copy