PATNA- कटिहार के अल करीम यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यम अतिथि के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और शिक्षामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे। बताया जाता है कि दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित मार्च में तेजस्वी का एक अलग अंदाज लोगों को देखने को मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामना देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां आकर काफी खुशी हो रही है। हम चाहते हैं कि विवि समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम कर सके।
अल करीम यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का अयोजन
तेजस्वी और शिक्षा मंत्री हुए शामिल

