NAWADA : नवादा जिले के रजौली अनुमण्डल के नरहट प्रखण्ड में नौंवें चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने आदर्श आचार उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दो मुखिया प्रत्याशियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।साथ ही मौके से दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया।

एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष नरहट प्रखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नौंवी चरण में होने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण डीसीएलआर जफ़र हसन एवं डीएसपी संजय कुमार पांडेय के साथ करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र निरीक्षण के दौरान दो मुखिया प्रत्याशियों द्वारा सैकड़ों वाहनों द्वारा अवैध रूप से प्रचार प्रसार करते पाया।जिसमें नरहट प्रखण्ड के जमुआरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी समीरा देवी एवं कोनीवर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रेमन गुप्ता के विरुद्ध अंचलाधिकारी द्वारा नरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। वहीं मौके से लगभग दो दर्जन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में लगाया गया है।जबकि प्रचार में संलिप्त रहे वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण भीड़ का फायदा उठाकर कई प्रचार वाहन भागने में सफल रहे।

एसडीओ ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी द्वारा प्रचार वाहन हेतु एक चार चक्का वाहन या दो बाइक का प्रावधान है।नरहट प्रखण्ड में 29 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।पर्याप्त सुरक्षा बलों के सहयोग से पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।

बताते चलें कि एसडीओ द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के बीच भय का माहौल हो गया।प्रत्याशियों ने अवैध रूप से बैनर-पोस्टर युक्त वाहनों से हटाते दिखे।मौके पर डीएसपी संजय कुमार पांडेय,डीसीएलआर जफ़र हसन के अलावे नरहट प्रखण्ड के बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्ष के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।