एक्शन में नवादा SP डॉ. गौरव मंगला : भ्रष्टाचार के आरोप में ASI सस्पेंड, जांच में पाये गए दोषी

Edited By:  |
action me nawada SP dr.gourav mangla action me nawada SP dr.gourav mangla

नवादा : खबर है नवादा से जहां भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नवादा SP के तेवर बेहद तल्ख़ नजर आने लगे हैं। लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जिले में कार्रवाई की जा रही है। वहीँ एक बार फिर एसपी डॉ गौरव मंगला ने एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया है।

SP डॉ. गौरव मंगला ने वारसलीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई मुनीलाल पासवान को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मुनीलाल पासवान के द्वारा वारसलीगंज इलाके के बालू और शराब माफिया के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जिसमें वह मोटी रकम लेकर पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी माफियाओं को देकर उनके शराब और बालू के अवैध धंधे को निर्बाध तरीके से जारी रखने में मदद करते थे।

भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली के भी कई मामले प्रकाश में आए थे। जिसके बाद से नवादा एसपी ने पूरे मामले की जांच करवाई। वहीँ जांच में सत्यता पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि गिरफ्तार एएसआई 40 हज़ार रुपया प्रतिमाह बालू और शराब माफिया से प्रतिमाह लेता था,जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। अवैध राशि उगाही करने के दौरान ही यह वीडियो बनाया गया था। इसके अलावे उनके खिलाफ कई ऐसे पुख्ता सबूत मिले है जिसमे उनकी अन्य माफियाओं से अवैध वसूली में संलिप्तता है। फिलहाल भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कार्यवाही की जा रही है।

सन्नी की रिपोर्ट