आपदा के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति : DC राहुल कुमार सिन्हा ने दी राशि अनुदान की स्वीकृति, तमाड़ अंचल के 4 प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

Edited By:  |
Reported By:
aapda ke tahat chhatipurti muaawaja anudaan ki swikrit aapda ke tahat chhatipurti muaawaja anudaan ki swikrit

रांची: विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (सड़क दुर्घटना/सर्प दंश) के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा देने हेतु स्वीकृति दी है. विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने हेतु प्राप्त आवंटन से सात लाख रुपये की निकासी की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गयी है,जो तमाड़ अंचल के चार प्रभावितों को दिया जायेगा.

राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (सड़क दुर्घटना/सर्प दंश) से हुई मृतकों एवं प्रभावितों की विवरणी जिन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी :-

1. आवेदक का नाम :- प्रमिला लोहरा

मृतक का नाम :- महिराम लोहरा

घटना- सर्पदंश

उम्र :- 28 वर्ष

ग्राम :- बिरडीह

थाना :- तमाड़

ज़िला :- रांची

मुआवजा राशि- 4 लाख रूपये

2. आवेदक का नाम :- निर्मल गोराई

मृतक का नाम :- राज कुमार गोराई

उम्र :- 20 वर्ष

घटना- सड़क दुर्घटना

ग्राम :- बड़ाआमड़ा

थाना :- ईचागढ़

ज़िला :- रांची

मुआवजा राशि- 1 लाख रुपये

3. आवेदक का नाम :- धनंजय सिंह मुण्डा

मृतक का नाम :- भवसागर सिंह मुण्डा

उम्र :- 34 वर्ष

घटना- सड़क दुर्घटना

ग्राम :- रूगड़ी

थाना :- तमाड़

ज़िला :- रांची

मुआवजा राशि- 1 लाख रूपये

4. सम्फला देवी

मृतक का नाम :- प्रकाश कुमार महतो

उम्र :- 23 वर्ष

घटना :- सड़क दुर्घटना

ग्राम :- बुरुसिंगु

थाना :- तमाड़

ज़िला :- रांची

मुआवजा राशि- 1 लाख रुपये

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला नजारत उप समाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी तमाड़ के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अंचल अधिकारी, तमाड़ को स्वीकृत प्रस्तावित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.



Copy