लोहरदगा:-लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म की इस घटना में कुल 11 लोग शामिल हैं। जिसमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

घटना में कुल 11 लोग शामिल,आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ

सूचना मिलने के बाद बगडू थाना पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए सभी 11 लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि दोनों नाबालिग बर्थडे पार्टी मनाने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रात होने की वजह से वह दोनों अपने एक परिचित के यहां रुक गई थी।

घटना में कुल 11 लोग शामिल,आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछजहां पर देर रात 11 लोग पहुंचे और उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़िता ने बगडू थाना पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बगडू थाना पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर घटना में शामिल सभी 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह गुमला भेजा जा रहा है। जबकि शेष आठ आरोपियों को मंडल कारा लोहरदगा भेजने की कार्रवाई हो रही है।