बड़ा हादसा : धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 की मौत, 80 घायल


NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बड़ौत तहसील में आयोजित कार्यक्रम में 65 फीट उंचे लकड़ी के मंच की सीढ़ियां अचानक टूटने से भगदड़ मच गयी। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की अबतक मौत हो गयी है, जबकि 80 से अधिक लोग अबभी जख्मी हैं।
निर्वाण महोत्सव के दौरान हुआ बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 7 से 8 बजे के बीच भगवान आदिनाथ को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए लकड़ी के मचाननुमा सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके बाद मंच पर अधिक भार होने की वजह से धाराशायी हो गया।
65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 की मौत
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ घायल श्रद्धालुओं को ठेलों और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं।