न्यूज़ डेस्क/रांची: राजधानी रांची के लालपुर क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 6 लड़के और 8 लड़कियों को धर दबोचा। मामला बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर का है। पकड़ी गयीं लड़कियां थाइलैंड और नेपाल की हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि स्पा सेंटर की आड़ में ये गंदा धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की और इन सभी को हिरासत में लिया जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है। राँची के लालपुर क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है .लालपुर चौक स्थिति बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी और 6 लड़के और 8 लड़कियों वहीं स्पा सेंटर में थाईलैंड और नेपाल की लड़कियों को हिरासत में लिया है . सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि स्पा सेंटर आढ़ में गलत काम हो रही थी , इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे कर छापामारी कर कई लड़के और लड़कियों को पुलीस हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है ,उनके बीजा पासपोर्ट की जांच की जा रही हैं , जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी .