PATNA- बिहार के लोगों को एयरटेल ने एक बार फिर से झटका दिया है। कुछ दिन पहले देश के 8 शहरों में एयरटेल 5G ब्रॉडबैंड सुविधा का शुभारंभ किया गया था। उस समय लोगों को कहा गया था कि बहुत जल्द पटना में भी 5G सुविधा शुरू होने वाली है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वह बिहार के लोगों परेशान करने वाली है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जिन शहरों में सेकंड चरण के दौरान 5G ब्रॉडबैंड सुविधा शुभारंभ होने वाली है उसमें पटना का नाम गायब है। अब आप सोच सकते हैं कि पटना का नाम गायब है तो बिहार के किसी दूसरे शहर का नाम कैसे शामिल हो सकता है। आसान भाषा में कहा जाए तो पटना में अभी एयरटेल 5 जी सेवा शुरू नहीं होने जा रहा।
आपको बताते हैं किन 8 शहरों में इस योजना का शुभारंभ हो चुका है। दिल्ली, मुंबई वाराणसी शहर में एयरटेल और जिओ दोनों की 5G सेवा लांच है। इसके अतिरिक्त चेन्नई हैदराबाद, नागपुर, सिलीगुड़ी में एयरटेल की सुविधा है। वहीं कोलकाता में अभी सिर्फ जिओ की सेवा आरंभ हुई है।
अब आइए आपको बताते हैं कि किन शहरों में बहुत जल्द 5G सेवा शुय होने वाली है। अहमदाबाद, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, पुणे में जियो और एयरटेल दोनों ने 5G सेवा लांच कर दिया है। वही जामनगर, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु में जिओ की सुविधा जल्द आरंभ होगी। इसके अतिरिक्त कोलकाता और चंडीगढ़ में एयरटेल की सेवा शुरू होने वाली है।

