बाढ़ में नाव हादसा : नालंदा के 4 लोग लापता, गांव में मातम का माहौल

Edited By:  |
Reported By:
4 people from Nalanda missing in flood boat accident 4 people from Nalanda missing in flood boat accident

नालंदा : अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव से एक ही परिवार के 17 लोग गंगा स्नान के लिए रविवार को बाढ़ गये थे। स्नान करने के बाद सभी लोग नाव पर सवार होकर आरहे थे इसी दौरान गंगा नदी में नाव डूब गया। नाव डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया मगर 4 लोगों डूब गए जिनका खोज जारी है।

परिवार के लोगों ने बताया अवधेश कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार,हरदेव और एक महिला की तलाश स्थानीय प्रशासन द्वारा कराई जारही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मालती गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि हाल में ही एनएचआइ के बिहार झारखंड के हेड पद से रिटायर हुए अवधेश प्रसाद की माँ का निधन हुआ था श्राद्ध खत्म होने के बाद जो भी परिवार के लोग आए हुए थे सभी लोग गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए बाढ़ गए थे जिसमें 17 लोग नाव पर सवार होकर गंगा नदी के उस पर गये थे स्नान करने के बाद नाव से ही बापस लौट रहे थे उसी दौरान बीच गंगा नदी में नाव डूब गया।