समस्तीपुरः अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक समेत दो को गोली मार दिया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में पीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के अंदौर की है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

5 लाख रुपए लेकर हो गए फरार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैसे लूटने के बाद अपराधी आराम से फायरिंग करने हुए निकल फरार हो गए। बताया जा रहा है कि संचालक संतोष कुमार पप्पू ग्राहक सेवा केंद्र में सफाई कर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार 3 अपराधी वहां पर पहुंचे और खाता खुलवाने की बात कही। संचालक के द्वारा सफाई के बाद खाता खोलने की बात कहने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली ग्रिल में लगकर संतोष को लगी। जबकि, दूसरी गोली उसके भांजा सुधीर के आंख के पास लग गई। फिर अपराधी आराम से केंद्र में रखे करीब 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।