LAKHISARAI:-लखीसराय पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रूपये मूल्य से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना पर बड़हिया पुलिस ने जैतपुर गांव में छापेमारी कर गांजा की बड़ी खेप को बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि जैतपुर गांव के तिरासी टोला में तीन घरो में छुपाकर रखे गए कुल 109 पैकेट यानी 11 सौ किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।हालांकि छापेमारी में कुख्यात गांजा तस्कर रौशन सिंह भागने में सफल रहा।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी मे जुटी है।
इस मामले पर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात गांजा तस्कर रौशन सिंह गांजा की बड़ी खेप छुपाकर रखा है। इसी सूचना पर बड़हिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमे तीरासी टोला स्थित पिंटु महतो के घर से 282.190 किलो, पाली महतो के घर से 565.900 किलो और प्रकाश महतो के घर से 282.190 किलो गांजा बरामद किया गया।इस दौरान रौशन सिंह का सहयोगी पिंटु महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हलांकि छापेमारी के क्रम मे रौशन सिंह एवं अन्य सहयोगी भागने मे सफल रहा।बरामद गांजा की कीमत एक करोड़ से ज्यादा आंकी गयी है।
एसपी सुशील कुमार ने छापेमारी टीम मे शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
लखीसराय से संजीव की रिपोर्ट

