RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं उनके सहयोगियों का राज्य के अलग अलग हिस्सों में लगातार स्वागत हो रहा है।इस क्रम में राजधानी रांची के कांके चौक पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा व सहजादा अनवर का कांग्रेसीयों ने ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया ।

कांके चौक पर स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद सभी नेता पिठोरिया चौक पर डा. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कोनकी चौक पर उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कहीं न कहीं कांग्रेस के लोगों के चेहरे पर सरकार बनने के बावजूद उदासी रही है, लेकिन उन तमाम चेहरों की मुस्कुराहट बिखेरने का काम हमारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी व आरपीएन सिंह ने किया है। हम जानते हैं कि कांके बहुत दिनों से कांग्रेस से अछुता रहा है। ये हमारी और आपकी कमजोरी है कि सुरेश बैठा विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए। कुछ दिनों बाद कांके में विधानसभा उप चुनाव होने वाला है। हम ये कह सकते हैं, आपलोग कांग्रेस की झोली में कांके की सीट देने की काम करेंगे तभी उन उदास चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने का काम हो जाएगा।

रांची से नैयर की रिपोर्ट